प्रदेश के हजारों नए कर्मचारियों को बड़ी राहत: प्रोबेशन अवधि में मिलेगा 100% वेतन, हाईकोर्ट ने अंडरटेकिंग लेकर भुगतान के दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। परिवार के सदस्यों की अनिवार्य ई-केवाईसी (E-KYC) और आधार सीडिंग न कराने वाले हितग्राहियों पर सरकारी राशन बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। खाद्य विभाग के सख्त निर्देशों के बावजूद प्रदेशभर में अभी भी हजारों हितग्राहियों का सत्यापन अधूरा पड़ा है। इस समस्या से निपटने और बचे हुए लोगों को अंतिम अवसर देने के लिए विभाग 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय विशेष ‘सेवा सेतु कैंप’ आयोजित करने जा रहा है।

शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी और सीनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा: 1 अक्टूबर से मिलेगा लाभ, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश

पारदर्शिता के लिए शत-प्रतिशत ई-केवाईसी अनिवार्य

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाने और फर्जी या बोगस राशन कार्डों की छंटनी करने के उद्देश्य से शासन ने सभी कार्डधारकों के लिए शत-प्रतिशत ई-केवाईसी अनिवार्य कर रखी है। विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि तय समय-सीमा के भीतर सत्यापन पूरा न करने वाले सदस्यों का नाम राशन पात्रता सूची से हटाया जा सकता है, जिससे परिवार के कुल राशन कोटे में कटौती होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयार किया 2,435 पदों का नया कैडर: 50% पदोन्नति और 50% सीधी भर्ती से भरे जाएंगे व्यायाम शिक्षक के पद

तकनीकी दिक्कतों से छूटे हजारों हितग्राही

जिले की उचित मूल्य की दुकानों (राशन दुकानों) पर सर्वर की धीमी गति, कनेक्टिविटी की समस्या, और बायोमैट्रिक मशीनों में बुजुर्गों व छोटे बच्चों के फिंगरप्रिंट मैच न होने के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं। इसके अलावा कई लोगों के आधार में मोबाइल नंबर अपडेट न होने से भी ओटीपी सत्यापन में बाधाएं आई हैं।

पेट्रोल की छुट्टी! नितिन गडकरी का बड़ा एलान— 100% इथेनॉल कार से ईंधन खर्च घटकर ₹25 प्रति लीटर

28 से 30 सितंबर तक लगेंगे विशेष ‘सेवा सेतु कैंप’

हितग्राहियों के सामने खड़े राशन बंद होने के संकट को देखते हुए खाद्य विभाग ने 28 से 30 सितंबर तक विशेष शिविर लगाने का फैसला किया है। इन शिविरों में तकनीकी समस्याओं का समाधान करते हुए छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी और आधार सीडिंग प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएगी। विभाग ने सभी कार्डधारकों से अपील की है कि वे इस तीन दिवसीय अल्टीमेटम के दौरान अपने नजदीकी कैंप या राशन दुकान पर पहुंचकर सत्यापन की प्रक्रिया अवश्य पूरी कर लें।

2 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक गांव में होगी ग्राम सभा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version