पटना — बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई पर पूरा भरोसा जताया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम नतीजों में एनडीए गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भाजपा अकेले सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि जदयू दूसरे स्थान पर रही।

रुझानों के शुरू होते ही भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बिहार की जनता ने आज गर्दा उड़ा दिया है… ये जीत विकास, स्थिरता और सुशासन में आस्था की जीत है।”

महागठबंधन का इस बार हाल बेहद खराब रहा। आरजेडी और कांग्रेस मिलकर भी दो दर्जन से थोड़ा अधिक सीटों पर सिमट गईं। लोजपा (रामविलास) ने भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया।

अंतिम सीटों का पूरा आंकड़ा इस प्रकार रहा

  • भारतीय जनता पार्टी – 89
  • जनता दल (यूनाइटेड) – 85
  • राष्ट्रीय जनता दल – 25
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 19
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – 6
  • एआईएमआईएम – 5
  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) – 5
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा – 4
  • सीपीआई (एमएल) (लिबरेशन) – 2
  • इंडियन इंक्लूसिव पार्टी – 1
  • सीपीआई (एम) – 1
  • बीएसपी – 1

भाजपा–जदयू की यह जीत बताती है कि बिहार की जनता ने विकास और स्थिर शासन को प्राथमिकता दी है। आने वाले दिनों में एनडीए किस तरह की नीति और नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ता है, इस पर राज्य की निगाहें टिकी रहेंगी।

 बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन NDA को मिले स्पष्ट जनादेश के बाद भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय दिया है।

पीएम मोदी ने शुरुआत छठी मैया को प्रणाम करते हुए की और कहा कि बिहार ने इस चुनाव में “गर्दा उड़ा दिया है”। उन्होंने कहा कि लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है और आज के जनादेश ने स्पष्ट कर दिया कि राज्य में अब कट्टा राज या जंगलराज कभी नहीं लौटेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को मिला है। उन्होंने नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी सहित एनडीए के सभी सहयोगियों को बधाई दी और बूथ लेवल तक किए गए मेहनत की सराहना की।
पीएम मोदी ने तुष्टिकरण की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार ने सकारात्मक एमवाई समीकरण दिया है — ‘महिला और यूथ’। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा और महिलाएं इस परिवर्तन के सबसे बड़े वाहक बने हैं।
प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि पहले बिहार में सैकड़ों स्थानों पर रीपोलिंग होती थी — 1995 और 2000 के चुनावों में 1500 से अधिक बूथों पर चुनाव दोबारा कराना पड़ा था। लेकिन इस बार पूरे दो चरण के चुनाव में एक भी सीट पर रिपोलिंग की नौबत नहीं आई। इसे उन्होंने जंगलराज खत्म होने के बाद बिहार की बदली हुई कानून-व्यवस्था का प्रमाण बताया।
पीएम मोदी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग, सुरक्षा बलों, मतदान कर्मियों और बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद दिया।
भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और बिहार की इस बड़ी जीत का जश्न मनाया गया।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version