पटना: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व पर परदेस से बिहार लौटने वाले प्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती लंबी वेटिंग लिस्ट और कंफर्म टिकट की मारामारी को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने बड़ा कदम उठाया है। निगम कल यानी 25 सितंबर 2026 से पांच प्रमुख राज्यों के लिए 100 से अधिक स्पेशल बसों का बेड़ा सड़कों पर उतारने जा रहा है। छठ पूजा के समापन तक चलने वाली इन विशेष बसों की आधिकारिक ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।
जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनेंगे छत्तीसगढ़ के युवा: 500 करोड़ का ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन’ मंजूर, 40 हजार युवाओं को औपचारिक रोजगार और ₹100 करोड़ का फंड
5 राज्यों के बड़े शहरों से सीधे जुड़ेंगे बिहार के 6 जिले
दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में रहने वाले लाखों प्रवासियों की सुगम यात्रा के लिए बिहार के 6 प्रमुख केंद्रों से इन बसों की आवाजाही तय की गई है:
-
बिहार के प्रस्थान व आगमन केंद्र: पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, गयाजी और भागलपुर।
-
कनेक्टिविटी: दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, अंबाला, वाराणसी, कोलकाता, सिलीगुड़ी और रांची जैसे शहरों से सीधी बस सेवा मिलेगी।
शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 640 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,250 के नीचे फिसला; जानें गिरावट के 5 बड़े कारण और शेयरों का हाल
स्लीपर से डीलक्स तक: हर वर्ग के लिए आरामदायक सफर का विकल्प
यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए निगम ने चार श्रेणियों में बसें उतारी हैं। इनमें नॉन-एसी सीटर, डीलक्स, एसी सीटर और लग्जरी एसी स्लीपर शामिल हैं। प्रत्येक बस में 40 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।
कलेक्टर ने आज जिले के कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में किया छुट्टी का एलान
प्रमुख रूटों का किराया विवरण (रुपयों में)
निगम द्वारा जारी आधिकारिक किराया तालिका इस प्रकार है:
| रूट (Route) | नॉन-एसी सीटर (₹) | एसी सीटर (₹) | एसी स्लीपर (₹) |
| पटना से गाजियाबाद | 1,544 | 1,896 | 2,823 |
| पटना से पानीपत | 1,483 | 1,811 | 2,727 |
| पटना से वाराणसी | 435 | 531 | 601 |
| पटना से कोलकाता | 939 | 874 | 1,143 |
| पटना से रांची | 567 | 690 | 690 |
| पटना से सिलीगुड़ी | 752 | 915 | 915 |
| गयाजी से कोलकाता | 776 | 945 | 945 |
| गयाजी से अंबाला | 1,633 | 1,991 | 2,947 |
| किशनगंज से दिल्ली | 2,011 | 2,463 | 3,375 |
| मधुबनी से गुरुग्राम | 1,473 | 1,800 | 2,568 |
फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों पर FSSAI का बड़ा एक्शन: ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट, स्विगी, बिगबास्केट और जेप्टो पर शिकंजा, धतूरे की बिक्री और भ्रामक दावों पर कार्रवाई
ऑनलाइन सीट बुकिंग और हेल्पलाइन
यात्री घर बैठे BSRTC के आधिकारिक वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी सीट आरक्षित कर सकते हैं। रूट, समय-सारिणी और सीट उपलब्धता से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए परिवहन निगम ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-345-7251 जारी किया है, जहां 24 घंटे जानकारी उपलब्ध रहेगी।

