**जशपुरनगर:** जशपुर स्थित संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एक विशेष प्रेरणादायक सत्र में डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा ने छात्रों के साथ अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन से लेकर प्रशासनिक अधिकारी बनने तक के सफर की चुनौतियों और संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया।
सत्र के दौरान डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा ने छात्रों के व्यक्तिगत और बौद्धिक विकास के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत के बावजूद यदि अपेक्षित परिणाम न मिलें, तो विद्यार्थियों को हताश होने के बजाय अपनी कार्ययोजना और रणनीति में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने समय प्रबंधन और सही दिशा में प्रयासों की महत्ता को रेखांकित करते हुए छात्रों को संतुलित और सक्रिय मस्तिष्क के साथ अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्लेटो इफेक्ट, पारेटो का सिद्धांत और रैट स्टोरी जैसे मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों के माध्यम से छात्रों को स्मार्ट वर्क के तरीके समझाए, साथ ही उभयहस्तता के लाभों पर भी चर्चा की।
याददाश्त को बेहतर बनाने और पढ़ाई को आसान बनाने के गुर सिखाते हुए उन्होंने कहा कि अक्सर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण तिथियां या कठिन विषय याद रखने में परेशानी होती है। इसे दूर करने के लिए उन्होंने किसी भी विषयवस्तु को काल्पनिक कहानियों या ट्रिक्स के साथ जोड़कर याद करने का सुझाव दिया, ताकि जानकारी लंबे समय तक याद रहे। इसके अलावा उन्होंने किशन चहल द्वारा लिखित पुस्तक “आर्ट ऑफ मेमोरायजिंग” का अध्ययन करने की सलाह भी दी, जिससे छात्रों को अपनी स्मरण शक्ति बढ़ाने में मदद मिल सके।

इस प्रेरक सत्र के समापन पर संकल्प शिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के शिक्षक दीपक ग्वाला, राजेंद्र प्रेमी और अश्विनी सिंह भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों के साथ इस ज्ञानवर्धक चर्चा का लाभ उठाया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version