पत्थलगांव
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के वरिष्ठ और जाने-माने पत्रकार श्री रमेश शर्मा (पत्थलगांव) का आज प्रातः 05 बजे रायगढ़ में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और अंतिम सांस उन्होंने रायगढ़ में ही ली। उनके निधन से पूरे क्षेत्र और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जनसरोकार और निष्पक्षता की मिसाल
श्री रमेश शर्मा ने विगत लगभग 5 दशकों (50 वर्षों) तक पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ पत्रकारिता की। वे जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे।
अस्वस्थता के बावजूद, वे अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के प्रति निरंतर सक्रिय और पूरी तरह समर्पित रहे। उनका जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समूचे पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।दिवंगत श्री रमेश शर्मा अपने पीछे दो पुत्रियों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

