मानसून खत्म होते ही बढ़े सीमेंट के दाम, निर्माण कार्यों पर पड़ेगा सीधा असर

रायगढ़ . रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा 37 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस परियोजना के लिए प्रभावित भूमि के भू-अर्जन एवं वन भूमि व्यपवर्तन कार्य हेतु 2129.051 लाख रुपये, अर्थात लगभग 212 करोड़ 90 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है.

लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्वीकृत राशि का उपयोग निर्धारित सीमा के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण एवं संबंधित कार्यों के लिए किया जाएगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपलब्ध आवंटन की सीमा में ही व्यय सुनिश्चित किया जाएगा तथा अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होने पर पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी. रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा मार्ग लंबे समय से भारी औद्योगिक वाहनों के दबाव का सामना कर रहा है.

बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट की अंतिम तारीख 30 सितंबर

इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों के साथ औद्योगिक परिवहन की अत्यधिक आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. क्षेत्र की जनता द्वारा वर्षों से इस महत्वपूर्ण मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की जा रही थी. सांसद राधेश्याम राठिया की पहल के बाद परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण एवं वन भूमि व्यपवर्तन की प्रशासनिक स्वीकृति को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. सांसद राठिया ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है.

11 से 14 सितंबर तक लगातार चार दिन प्रभावित रह सकती हैं बैंक सेवाएं: 10 सितंबर तक निपटा लें जरूरी काम, यूएफबीयू ने किया हड़ताल का ऐलान

फोरलेन मार्ग के निर्माण से रायगढ़ जिले के बड़े हिस्से की आबादी को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र, व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय रोजगार के अवसरों को भी गति मिल सकती है. परियोजना से जुड़े आदेश में मार्ग के आसपास नियोजित विकास, स्थानीय भूमि की संरचना के अनुरूप सड़क निर्माण तथा प्रभावितों को आवश्यकतानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने जैसे बिंदुओं पर भी विचार करने के निर्देश दिए गए हैं. रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन को जिले के औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है.

एकलव्य स्कूल की छात्राओं का कलेक्ट्रेट पैदल मार्च: सीएम साय ने जताई सख्त नाराजगी, प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version