बगीचा
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम विद्यालय बगीचा में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती,भारत माता व छत्तीसगढ़ी महतारी के तेल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, ततपश्चात स्कूली बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर शाला प्रवेश कराया गया,मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों को स्कूल बैग,कॉपी,किताब वितरण किया गया, उक्त कार्यक्रम में पद्मश्री सम्माननीय जागेश्वर राम जी छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती जी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेवजी , जिला भाजपा महामंत्री श्री मुकेश शर्माजी ,जिलापंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका टोप्पो,जनपद पंचायत बगीचा के अध्यक्ष महोदय श्रीमती गायत्री नागेश,उपाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभात सिदाम उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुभाष अग्रवाल,हरिनारायण शर्मा,मंडल अध्यक्ष भाजपा हरीश आरिक, महामंत्री राजकिशोर जयसवाल,पार्षद अनिमा टोप्पो एल्डरमेन हरिशंकर पैंकरा,युवा मोर्चा जिला मंत्री ऋत्विक जैन,अध्यक्ष शुभम जिंदल,सन्तोष गुप्ता,एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।9वी की बालिकाओं को साईकल वितरण किया गया,अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।।कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकार श्री टोप्पो, बी आर सी, सी ए सी , मंडल संयोजक सहित प्राचार्य उपस्थित थे ।
इस कार्यक्रम में सेजस बगीचा, पी एम श्री कन्या आश्रम बगीचा, स्वामी रामकृष्ण आश्रम बगीचा,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगीचा, कन्या माध्यमिक शाला बगीचा,बालक माध्यमिक शाला बगीचा के छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।

