अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की आगामी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘राका’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान के कैमियो को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाह रुख खान फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और उनका कोई कैमियो भी नहीं है।

‘राका’ में नहीं है शाह रुख खान का कैमियो?

रिपोर्ट के मुताबिक, शाह रुख खान को फिल्म में कैमियो के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया था। ‘जवान’ के बाद शाह रुख खान और निर्देशक एटली के बीच अच्छे प्रोफेशनल रिश्ते बताए जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि SRK इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उन फैंस को निराशा हो सकती है,

ऐसे में अल्लू अर्जुन और शाह रुख खान को एक साथ स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस को झटका लग सकता है।

कई किरदारों में नजर आ सकते हैं अल्लू अर्जुन

फिल्म में अल्लू अर्जुन जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फिल्म में कई अलग-अलग किरदारों में दिखाई दे सकते हैं। वहीं दीपिका पादुकोण पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, जिम सरभ और जाह्नवी कपूर जैसे कलाकारों के नाम भी सामने आए हैं। विजय सेतुपति के फिल्म में होने की खबरें भी हैं, लेकिन मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिलीज डेट का अभी इंतजार

एटली के निर्देशन में बन रही इस साइंस-फिक्शन फिल्म का संगीत साई अभयंकर तैयार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। वहीं शाह रुख खान के कैमियो को लेकर भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version