जशपुर, 12 जून 2026: आज शुक्रवार को जशपुर शहर के हृदयस्थल स्थित सती उद्यान (सती चौरा) में आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल के बीच श्री सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन, ‘अघोरपीठ वामदेवनगर गम्हरिया’ की सदस्याओं ने परम पूज्य बाबा अवधूत भगवान राम जी द्वारा स्थापित त्रिशूल सह शक्ति स्थल का विधिवत पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि इस सती उद्यान का उद्घाटन स्वयं परम पूज्यपाद अघोरेश्वर भगवान राम जी के कर-कमलों द्वारा 12 जून 1979 (संवत 2036, आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वितीया) को किया गया था, जिसकी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज यह विशेष आयोजन संपन्न हुआ।

​पूजन कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती सरिता श्रीवास्तव ने परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी द्वारा स्थापित त्रिशूल का पूजन किया। इसके पश्चात शक्ति स्थल की वेदी का विधिवत पूजन संपन्न हुआ, जिसमें महिला संगठन की सभी सदस्याओं ने सम्मिलित रूप से आरती की। इस दौरान समूचा वातावरण भक्ति के रंग में डूबा रहा और ‘सर्वेश्वरी त्वम पाहिमाम शरणागतम्’ एवं ‘गुरु पादुका पंचकम्’ का सस्वर पाठ किया गया। ‘माँ सर्वेश्वरी की जय’, ‘माँ गुरु की जय’ और ‘पूज्य गुरुदेव की जय’ के उद्घोष से पूरा परिसर गूँज उठा।

​कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्याओं ने ‘अघोरान्ना परो मंत्र नास्ति तत्वम् गुरौ परम्’ के मंत्रोच्चार के साथ शक्ति स्थल की पांच परिक्रमा पूर्ण की। इस पुनीत आयोजन में श्रीमती सरिता अखौरी, श्रीमती कविता सिंह, श्रीमती बबीता सिन्हा, श्रीमती अर्पिता दूबे, श्रीमती रंजिता सारंगी, श्रीमती पूनम दूबे, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती लक्ष्मीप्रिया सिंह, श्रीमती अंजू उपाध्याय, श्रीमती सोनी सिंह, श्रीमती निशा सिंह और श्रीमती अनिमा मिश्रा सहित अन्य सदस्याएं पूरी श्रद्धा के साथ उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने विनम्र भाव से परा प्रकृति भगवती के समक्ष शीश झुकाकर समस्त जगत के कल्याण एवं मंगल कामना के लिए प्रार्थना की।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version