डाक विभाग की पहल: इंडिया पोस्ट के लिए शुभंकर डिजाइन करने पर मिलेंगे 2 लाख रुपये तक के पुरस्कार; 15 अगस्त तक माईगॉव प्लेटफॉर्म पर करें आवेदन!
सरगुजा/लुंड्रा
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नागम में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा हो गया। हल्की बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल देख रहे चार बच्चे अचानक आसमानी बिजली की चपेट में आ गए। इस भीषण दुर्घटना में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद से पूरे ग्रामीण इलाके और नागम गांव में मातम पसरा हुआ है।
बारिश के बीच पेड़ के नीचे मोबाइल देखना पड़ा भारी
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ग्राम नागम और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश शुरू हुई। इसी दौरान गांव के चार बच्चे एक पेड़ के नीचे जमा हो गए और वहां बैठकर मोबाइल देखने लगे। इसी बीच अचानक तेज गर्जना और चमक के साथ आकाशीय बिजली सीधे उसी पेड़ पर आ गिरी जिसकी छांव में बच्चे बैठे थे। बिजली की चपेट में आते ही चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस कर जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद भी बच्चे पेड़ के नीचे से नहीं हटे, जो इस बड़े हादसे का मुख्य कारण बना।
दो मासूमों ने मौके पर ही तोड़ा दम, दो सगे भाइयों का इलाज जारी
इस आसमानी आफत की चपेट में आने से 12 वर्षीय रंजीत नगेशिया (पिता लोहरा नगेशिया) और 12 वर्षीय रोशन नगेशिया (पिता विजय नगेशिया) की घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर, इस हादसे में 11 वर्षीय प्रभु राम और उसका बड़ा भाई 13 वर्षीय दिनेश (दोनों के पिता भीमसाय) गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों घायल सगे भाइयों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, दोनों बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर और पूरी तरह स्थिर बताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
भारत में जल्द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक (पॉलीमर) नोट, RBI ने लिया नीतिगत फैसला



