मनोरा। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जशपुर एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोरा के निर्देशानुसार विकास खंडश्रोत कार्यालय मनोरा के प्रशिक्षण कक्ष में कक्षा 6वीं हेतू एनसीईआरटी द्वारा निर्मित व एससीईआरटी के द्वारा अनुकूलित पाठ्य-पुस्तकें विद्यालय में लागू की गयी है इन पुस्तकों पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सामाजिक विज्ञान विषय शिक्षकों का विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मनोरा बीआरसी आशुतोष शर्मा नें कहा कि हम शिक्षकों का पढ़ाई व व्यवहार बच्चों के साथ ऐसा होना चाहिए जिससे बच्चे उत्साहित रहें, हमें बच्चों को प्रेरित कर आगे लाना है उनका उत्साह बढ़ाना है। उक्त प्रशिक्षण डीआरजी बलदेव ओहदार बीआरजी जीवनलाल सारथी माधुरी मिंज हरीश कुमार भगत के द्वारा विकास खंड मनोरा के 36 शिक्षकों को सामाजिक विज्ञान के नई पाठ्य पुस्तक से संबंधित गतिविधियां आधारित प्रशिक्षण दिया गया इसमें अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के श्री मुकेश सर का सक्रिय सहयोग रहा। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रशिक्षण को व्यवस्थित सम्पन्न कराने में नरेंद्र बघेल लेखापाल बीआरसी मनोरा का पूर्ण सहयोग रहा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version