जशपुर।
आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक शासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर कर्मचारियों ने कहा कि विभागीय छात्रावासों और आश्रमों में कार्यरत दैनिक मज़दूरी दर/अंशकालिक कर्मियों का नियमितीकरण, समयमान वेतनमान का लाभ और भोजन पकाने की व्यवस्था से मजदूरी दर कर्मचारियों को मुक्त करने जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं।

संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को सामने रखा।

पदाधिकारियों ने की अपील

प्रदेशाध्यक्ष धनुलाल देवांगन, संरक्षक रामा राम, जिला अध्यक्ष रामधन साय और अन्य पदाधिकारियों ने कहा है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन की ओर बढ़ने को बाध्य होंगे।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version