नई दिल्ली।
मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार एवं संगठनात्मक परिवर्तन के लिए सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर – ह्यूमन रिसोर्सेज, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं लीगल, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 7वें संस्करण “द फ्यूचर ऑफ एचआर एंड एलएंडडी समिट एंड अवार्ड्स” में प्रतिष्ठित “Strategic HR Visionary Leader of the Year – Beverage Industry” सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ में लागू की गई दूरदर्शी एवं आधुनिक मानव संसाधन नीतियों, डिजिटल एचआर ट्रांसफॉर्मेशन तथा कर्मचारियों के समग्र विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में समूह ने डिजिटल एचआर इकोसिस्टम, एचआर ऑडिट एवं कम्प्लायंस सिस्टम, परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम (PMS), टैलेंट मैनेजमेंट एवं सक्सेशन प्लानिंग, कर्मचारी सहभागिता (Employee Engagement), लर्निंग एंड डेवलपमेंट, लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम, “वन टीम – वन अप्रोच” कार्य संस्कृति, पारदर्शी प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली, कर्मचारी कल्याण एवं प्रेरणा कार्यक्रम, महिला सुरक्षा एवं कार्यस्थल सम्मान नीतियां, डिजिटल एचआरएमएस (HRMS), दस्तावेजों के डिजिटलीकरण, एचआर एनालिटिक्स, कर्मचारी शिकायत निवारण प्रणाली, उत्तराधिकार योजना (Succession Planning) तथा श्रेष्ठ औद्योगिक संबंध (Industrial Relations) जैसी अनेक आधुनिक पहल सफलतापूर्वक लागू की हैं।
इन पहलों के परिणामस्वरूप संगठन में कर्मचारी उत्पादकता, कार्य संस्कृति, कर्मचारी संतुष्टि, प्रतिभा संरक्षण (Talent Retention), उत्तरदायित्व, अनुशासन, संगठनात्मक दक्षता तथा कर्मचारी जुड़ाव (Employee Engagement) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही कर्मचारी पलायन (Attrition) में प्रभावी कमी लाकर संगठन को एक स्थायी एवं उच्च प्रदर्शन वाली कार्य संस्कृति विकसित करने में सफलता मिली है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के दूरदर्शी प्रमोटर्स, शीर्ष प्रबंधन तथा पूरे एचआर एवं कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता, टीमवर्क और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का सम्मान है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी नवाचार, डिजिटल परिवर्तन, कर्मचारी विकास, नेतृत्व निर्माण तथा उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रबंधन के माध्यम से उद्योग जगत में नए मानदंड स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
समारोह में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा की अनुपस्थिति में यह सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की कॉर्पोरेट मैनेजर सुश्री मणि गुप्ता ने प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर समूह के प्रमोटर्स, वरिष्ठ प्रबंधन एवं सभी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे संगठन के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की उत्कृष्ट मानव संसाधन नीतियों, नवाचार, डिजिटल परिवर्तन, कर्मचारी-केंद्रित कार्य संस्कृति तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सम्मान भविष्य में भी समूह को उत्कृष्ट एचआर प्रथाओं, कर्मचारी विकास और सतत संगठनात्मक प्रगति की दिशा में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version