प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे, नवा रायपुर में दो रात रुकेंगे; DG-IG कॉन्फ्रेंस का करेंगे शुभारंभ

उत्तर भारत में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी के चलते मैदानों का तापमान भी गिरने लगा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की संभावना को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार 26 से 29 नवंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं और ऊंची लहरों की भी चेतावनी दी गई है।

शराब तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, हरियाणा का कुख्यात तस्कर कर्ण शर्मा गिरफ्तार

दिल्ली और एनसीआर में तापमान में खास गिरावट नहीं आई है, लेकिन हवा की गति बढ़ने से ठंड का अहसास बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में हवा की रफ्तार 8 km/h से बढ़कर 12 km/h हो गई है। दिन में धूप रहने के बावजूद लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 नवंबर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मध्य प्रदेश में नवंबर के आखिरी हफ्ते में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रीवा और शहडोल संभाग में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 1.5 से 2 डिग्री तक गिरा, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री तक कमी दर्ज की गई। सबसे ठंडा मौसम छतरपुर के नौगांव में रहा, जहां तापमान केवल 8°C रिकॉर्ड किया गया।

अफ्रीकी चीतों का नया घर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में शुरू हुई बड़ी तैयारी

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में और 28 नवंबर को उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के क्षेत्रों में मेघगर्जन और हल्की बारिश का अनुमान है। शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

मोबाइल पर दोस्ती बनी घातक: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, समय पूर्व जन्मा नवजात तीन दिन बाद दम तोड़ा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version