Suzuki e Sky Electric Car: सुजुकी ने अपनी नई छोटी इलेक्ट्रिक कार Suzuki e Sky को जापान के बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे शहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कॉम्पैक्ट डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों के बीच भी सवाल उठ रहा है कि क्या यह इलेक्ट्रिक कार भारत में भी लॉन्च होगी।
310 KM तक की रेंज
Suzuki e Sky में एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 310 किलोमीटर तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी बैटरी क्षमता, मोटर और चार्जिंग स्पीड की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।
फीचर्स में क्या खास?
इस इलेक्ट्रिक कार को बॉक्सी डिजाइन दिया गया है। इसमें LED हेडलाइट्स, LED DRLs, LED टेललाइट्स, रूफ स्पॉयलर और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा कार में 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ADAS, 360-डिग्री कैमरा और V2L जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।
कितनी है Suzuki e Sky की कीमत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में Suzuki e Sky की शुरुआती कीमत करीब 15.5 लाख जापानी येन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 9.5 लाख रुपये के आसपास बैठती है। जापान में इसकी बिक्री 16 नवंबर से शुरू होने की जानकारी सामने आई है।
क्या भारत में लॉन्च होगी Suzuki e Sky?
फिलहाल Suzuki e Sky को जापानी बाजार के लिए लॉन्च किया गया है। भारत में इसे लॉन्च करने को लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर सुजुकी इसे भारतीय बाजार में उतारती है, तो कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है।

