राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू
बेमेतरा, 11 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बेमेतरा की आवश्यक बैठक शनिवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में जिला संयोजकों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं कर्मचारी हितों के प्रति प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। साथ ही फेडरेशन के पूर्व जिला संयोजक अश्वनी बनर्जी के सेवानिवृत्त होने पर उनके उल्लेखनीय संगठनात्मक योगदान के लिए शाल एवं श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई एवं सम्मान किया गया।उन्हें उनके ईमानदारी से किए गए कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
ITR Filing 2026: 1.7 करोड़ लोगों ने भर दिया रिटर्न, क्या आपने किया? जानिए आखिरी तारीख
बैठक के पूर्व फेडरेशन के जिला संयोजक नानकराम साहू ने संगठन के साथ जाकर विधायक दीपेश साहू से मुलाकात की और कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान के साथ-साथ जिला मुख्यालय में फेडरेशन की नियमित बैठकों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन हेतु भवन उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
विधायक दीपेश साहू ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया
CG Education Department: छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त तक पूरी होगी पदोन्नति प्रक्रिया, DPI ने सभी जिलों को जारी किए कड़े निर्देश
कार्यकारिणी का गठन:-
इसके पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन की बैठक में सर्वसम्मति से नानकराम साहू को जिला संयोजक तथा जी.एल. खुटियारे को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं हितेन्द्र सिन्हा एवं बसंत कौशिक को उपसंयोजक नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी में राजेश यादव, मोहम्मद यासिर इरफान, अशोक सिंह एवं टोपसिंह पटेल को सचिव बनाया गया। राजेश जायसवाल, डी.आर. साहू, संजय मानिकपुरी, पूर्णेन्द्र तिवारी एवं संतोष नामदेव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। विजय टंडन को कोषाध्यक्ष तथा चेतन बंजारे को सह-कोषाध्यक्ष, डॉ. दीपक साहू एवं अशोक ध्रुव को सहसचिव का दायित्व सौंपा गया।
छत्तीसगढ़ में नए श्रम कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब महिलाएं भी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट
फेडरेशन ने योगेन्द्र भार्गव एवं किशन दास मानिकपुरी को प्रवक्ता नियुक्त किया। के एस पारते, नुतेश्वर चंद्राकर वरुण आडिल जीवन लाल साहू को मीडिया प्रभारी, वहीं राहुल बघेल, राजेश सोनी, वीरेंद्र यादव एवं राजेश देशमुख को संगठन मंत्री बनाया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में धर्मेन्द्र शर्मा, पोखन राम, सुनील गायकवाड़, सुधीर श्रीवास्तव, सिद्धार्थ चतवारे, कमलेश साहू, एम.एल. ठाकुर, मनोज वर्मा, अरुण कुमार आदिल, कमलेश बोडेलकर, बिसेन, हीरालाल साहू, पवन साहू एवं दौलतराम साहू सहित अनेक सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी प्रदान की गई।
बैठक में संगठन के विस्तार, कर्मचारी-अधिकारी वर्ग की लंबित समस्याओं, विभिन्न विभागों के समन्वय, सदस्यता अभियान तथा भविष्य की रणनीति पर गंभीर चर्चा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा सभी वर्गों के कर्मचारियों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।
उक्त जानकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी के.एस. परते द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

