**रायपुर, 22 जून 2026:** भारतीय सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम को नमन करने के लिए छत्तीसगढ़ पूरी तरह तैयार है। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत आज सुबह 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जबकि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
यह यात्रा केवल एक तीर्थाटन नहीं, बल्कि भारत की उस सांस्कृतिक चेतना का भव्य उत्सव है जिसने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपनी पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखा है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय अभियान के हिस्से के रूप में आयोजित इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत की आध्यात्मिक जड़ों और गौरवशाली विरासत से जोड़ना है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित 1000 विशिष्टजन इस यात्रा के सहभागी बन रहे हैं, जिनमें पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता, प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
इस यात्रा की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों की पवित्र मिट्टी और नदियों का जल अपने साथ सोमनाथ ले जा रहे हैं, जो देश की एकता, अखंडता और आध्यात्मिक समरसता का जीवंत प्रतीक बनेगा। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों को सोमनाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कला यात्राओं और ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण का अवसर मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान प्राप्त होगी।
संस्कृति विभाग ने इस यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतिभागियों के स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर उनकी यात्रा व्यवस्था तक का संपूर्ण प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है। यह आयोजन न केवल प्रतिभागियों के बीच आपसी संवाद को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज में राष्ट्रीय गौरव और भारतीय मूल्यों के प्रति नई प्रेरणा का संचार भी करेगा।
क्


