बिलासपुर

जिंदा जलाई गई महिला की हुई पहचान: पति-बेटे से अलग एक युवक के साथ रहती थी, मौत के बाद से वह लापता

जिंदा जलाई गई महिला की पहचान हो गई है। महिला पांच दिन पहले जली हुई हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे मिली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की शिनाख्त उसके पति और बेटे ने की है। दो साल से महिला उनसे अलग होकर एक युवक के साथ रह रही थी। महिला की मौत के बाद से युवक लापता है। पुलिस उसे तलाश रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र बिलासपुर का है।

जानकारी के मुताबिक, उसलापुर स्टेशन से आगे महावीर नगर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे 27 जनवरी की रात एक महिला कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हालत में पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को सिम्स में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला 70 फीसदी जली हुई हालत में मिली थी।

पुलिस कपड़े और गहनों की मदद से उसकी पहचान का प्रयास कर रही थी। इस बीच सकरी के ग्राम परसदा निवासी संतोष कुमार गुप्ता और उसके बेटे ओम प्रकाश गुप्ता ने महिला के गहनों और सीसीटीवी फुजेट से उसकी पहचान की। महिला का नाम राजरानी गुप्ता (48) था। वह संतोष की पत्नी और ओम प्रकाश की मां थी। दोनों ने बताया कि दो साल पहले ही छोड़कर चली गई थी। इसके बाद तिफरा में एक युवक के साथ रहने लगी थी।

Ranchi One Way (1)
Raipur 10- (2)
previous arrow
next arrow

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page