वनवासी कल्याण आश्रम झारखंड, दक्षिण पूर्व बिहार प्रांत का जिला/विभाग संयोजित अभ्यास वर्ग 24 जून की संध्या से विकास भारती, विशुनपुर में प्रारंभ हुआ है, जो आगामी 28 जून रात्रि 2025 तक चलेगा। इस अभ्यास वर्ग में कुल 71 कार्यकर्ता (60 कार्यकर्ता + 8 वरिष्ठजन + 3 अतिथि) भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के कार्यकर्ताओं में वैचारिक दृढ़ता, सेवा भाव, कार्यपद्धति की समझ और सामाजिक समर्पण को और अधिक मजबूत करना है। वर्ग में विविध सत्रों के माध्यम से आदिवासी समाज के उत्थान, संगठन की भूमिका, ग्राम विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति संरक्षण जैसे विषयों पर गहन चिंतन और अभ्यास हो रहा है।

वनवासी कल्याण आश्रम का यह प्रयास न केवल संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करता है, बल्कि आदिवासी अंचलों में समरसता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभाव का सशक्त संचार भी करता है।

वर्ग में अनुशासन, समयबद्धता और सेवाभाव के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य है। कार्यक्रम की पूर्णता तक अनेक प्रेरणादायी सत्र, समूह चर्चा और आत्ममंथन की प्रक्रिया चलेगी, जो सभी सहभागी कार्यकर्ताओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन जाएगी।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version