IIT दिल्ली की नई खोज: कपड़े साफ करने के साथ डेंगू–चिकनगुनिया के मच्छरों को भगाएगा ‘स्मार्ट डिटर्जेंट’

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर राज्य के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में नव-नियुक्त शिक्षकों सहित विभिन्न विभागों के 10 हजार से अधिक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस संबंध में स्वयं मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है।

रामगढ़ के लुकैयाटांड़ मैदान में की घोषणा

सीएम हेमंत सोरेन ने यह घोषणा रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित लुकैयाटांड़ मैदान में अपने दादा, स्वर्गीय सोबरन सोरेन की 68वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर 10,000 से अधिक युवाओं को रोजगार का उपहार दिया जाएगा।

भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, कार और पिकअप में जबरदस्त टक्कर —चार की हालत नाज़ुक

“2050 तक समृद्ध झारखंड का विजन” – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ाए जा रहे हैं। उनकी सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2050 तक झारखंड को दिल्ली, मुंबई और गुजरात से भी बेहतर एवं समृद्ध राज्य बनाया जाए। सीएम ने लोगों से राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

“हमारी सरकार गांवों से काम करती है” – सोरेन

सीएम ने कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि हमारी सरकार रांची के दफ्तरों से नहीं, बल्कि गांवों से काम करती है। हमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है और किसानों को समृद्ध बनाना है। लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक होना चाहिए ताकि वे उसका पूरा लाभ ले सकें। हमें बिचौलियों के लिए दरवाजे बंद करने होंगे, और इसके लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता है।”

Education पदस्थापना आदेश : प्रदेश के शासकीय शिक्षा विभाग में प्राचार्य पदस्थापना आदेश जारी

2024 में बने थे झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री

बताया जाए कि हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर 2024 को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को 81 में से 56 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि विपक्षी भाजपा की सीटें घटकर 25 से 24 रह गई थीं।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version