/उमेश कुमार अंम्बिकापुर/सरगुजा जिले में भू संबंधी प्रकरण बढ़ते जा रहे है जहां स्वयं की निजी पट्टे की भूमि में काबिज पाने न्याय के लिए भटकते पीड़ित परिवार दर दर की ठोकर खाने मजबूर व लाचार है ।

आपको बता दें कि बतौली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत वीरिमकेला पंचायत पटवारी हल्का 21 का मामला है जहां पीड़िता भू स्वामी जानकी बाई पिता मंगता की भूमि 14 एकड़ ग्राम पंचायत मंगारी के सीमा से लगा हुआ है जिनका 3 पीढ़ियों से खेती किसानी करते आ रहे थे लेकिन आर्थिक स्थिति बिगड़ने से बीच में खेती करना छोड़ दिए थे जिससे आज इस भूमि को ग्राम पंचायत मंगारी के ग्रामीणों द्वारा शासकीय भूमि बता अड़ंगा किया जा रहा है व निजी पट्टे की भूमि को शासकीय भूमि बता कब्जा करने होड़ मचा हुआ है जिससे पीड़िता जानकी स्वयं की जमीन पाने न्याय की आस में परिवार सहित प्रशासन के चक्कर काट रही है।

पीड़िता द्वारा बतौली राजस्व विभाग को अपनी ग्राम वीरिमकेला हल्का 21 की सीमा में स्थित रकबा खसरा 312 जिसमें 14 एकड़ 65 डिसमिल भूमि निजी पट्टे की है जिसकी सीमांकन एवं चिन्हांकित करने प्रकरण लगाया गया था जहां ग्रामीणों के समक्ष भूमि का सीमांकन किया गया लेकिन पीड़िता जानकी को न्याय मिला आर आई एवं पटवारी द्वारा मामला को उलझा कर दिया ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन सरपंच के नेतृत्व में सीमा विवाद सुलझाने निजी भूमि को शासकीय भूमि बता पीड़िता को काबिज से वंचित कर दिया है जिससे स्वयं के 14 एकड़ भूमि पर कब्जा पाने आज ऑफिसों के चक्कर काटने मजबूर है

*ग्राम पंचायत मंगारी का दावा शासकीय भूमि*
आपको बता दें मंगारी सीमा में स्थित भूमि जो निजी पट्टे की है उसे कब्रिस्तान की भूमि ब शासकीय भूमि बताने तथा भू स्वामी को कब्जा करने में मंगारी के ग्रामीण रोक लगाए बैठे है जिससे मामला अटका पड़ा है मंगारी के ग्रामीण अभी तक कोई दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करा पाए है

*पीड़ित महिला को प्रशाशन से न्याय की उम्मीद*
14 एकड़ 65 डिसमिल की भू स्वामी महिला जो बीमार ग्रस्त होने के बावजूद थाना तहसील के चक्कर न्याय पाने के उम्मीद में लगा रही है इस मामले में जानकी बाई उनके पति बृजलाल तिर्की ने बताया कि यह मामला पिछले 5 वर्ष से राजस्व विभाग में अटका पड़ा है जिससे खेती किसानी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे मेरी आर्थिक स्थिति भी दयनीय हो ग ई है मुझे कलेक्टर साहब से न्याय की मांग की है

*इस संबंध में सीतापुर एसडीएम फ़गेश सिन्हा ने कहा कि मामले की जानकारी लेकर पीड़िता की भूमि का पुनिरीक्षण कर कब्जा दिलाया जाएगा*

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version