LPG सिलिंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त: अब लागू हुआ ESMA

रायपुर, 10 मार्च 2026: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेश में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए आम जनता को आश्वस्त किया है कि राज्य में ईधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नागरिकों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने राज्य में सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करें और आपूर्ति व्यवस्था पर सतत नजर रखें।

गैस सिलेंडर की उपलब्धता और आपूर्ति को लेकर सरकार का दावा झूठा- कांग्रेस

​मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रदेशवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक होकर बुकिंग करने के बजाय अपनी आवश्यकता के अनुसार ही रसोई गैस की बुकिंग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट के बड़े फैसले: 8.8 लाख करोड़ के इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, FDI नियमों में ढील और रेलवे-जल जीवन मिशन को मिली नई उड़ान

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version