Delhi News Today: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया, जब राजधानी की छह प्रमुख जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के बाद दिल्ली पुलिस समेत कई सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और सभी स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, MB साकेत ऑफिस/DM ऑफिस और दिल्ली कैंट के SDM ऑफिस में बम रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अलग-अलग स्थानों पर फायर टेंडर भेजे गए।

ई-मेल के जरिए मिली धमकी

दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली। कोर्ट सूत्रों के मुताबिक, ई-मेल में दोपहर 2:11 बजे दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली पुलिस के साथ डॉग स्क्वाड, बम डिस्पोजल स्क्वाड, फायर डिपार्टमेंट और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग स्थानों पर जांच शुरू की।

जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

फिलहाल तलाशी अभियान के दौरान किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और धमकी भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में एक साथ कई महत्वपूर्ण सरकारी और सार्वजनिक स्थानों को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूल, अस्पताल, सरकारी कार्यालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियों के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन धमकियों के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या था।

फिलहाल सभी छह स्थानों पर सुरक्षा जांच जारी है और अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version