छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का पहिया थमने के आसार: 9 सूत्रीय मांगों पर अड़ा यातायात महासंघ, सरकार को दिया 21 सितंबर तक का अल्टीमेटम

दिल्ली में कल होगी UPSC की अहम DPC बैठक

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) कैडर में पदोन्नत होने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। अधिकारियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए कल नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

यह बैठक UPSC चेयरमैन डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल दिल्ली पहुंच रहे हैं।

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू

किन अफसरों के नाम रेस में सबसे आगे?

  • अभिषेक अग्रवाल

  • सचिन भूतड़ा

  • राजीव पांडे

5 पद रिक्त, लेकिन 3 को ही मिल सकता है मौका जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष राज्य प्रशासनिक सेवा कोटे से IAS संवर्ग में पदोन्नति के लिए कुल 5 पद खाली हैं। हालांकि, वरिष्ठता सूची में शामिल दो अधिकारियों के खिलाफ कुछ प्रशासनिक या कानूनी मामलों की वजह से उनके नाम अटकने की प्रबल आशंका है। इसी कारण पैनल में शीर्ष पर मौजूद अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे को यह पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है।

गौरतलब है कि इससे पहले 2013 बैच के 29 अफसरों में से केवल 3 अधिकारियों—सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिया को पिछले वर्ष IAS अवार्ड मिला था। अब आगामी डीपीसी बैठक के बाद छत्तीसगढ़ को राज्य सेवा से पदोन्नत 3 नए आईएएस अधिकारी मिल जाएंगे।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: देश के टॉप शहरों में रायपुर ने मारी बाजी, 189 अंकों के साथ हासिल किया छठा स्थान; PM-10 में 14% की गिरावट

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version