एलपीजी सिलेंडर की छुट्टी: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम ‘सूर्य नूतन’ से बदल जाएगी आपकी रसोई।

**जशपुरनगर:** मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 17 अप्रैल को जशपुर के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे रणजीता स्टेडियम में आयोजित एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण के तहत प्रदेश भर में स्वीकृत नई सड़कों का भूमिपूजन और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

गुरुवार को कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह ने रणजीता स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पेयजल, ओआरएस पैकेट और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जशपुर में बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई डे-केयर यूनिट ‘सियान गुड़ी’ का भी शुभारंभ करेंगे। भागलपुर रोड स्थित इस केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जहां बुजुर्गों के लिए योग, मनोरंजन, पुस्तकालय और कौशल विकास जैसी गतिविधियां संचालित होंगी। कलेक्टर और एसएसपी ने कार्यक्रम से पहले इस केंद्र का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

प्रशासनिक अमले ने बैठक व्यवस्था, आवागमन, पंडाल निर्माण और सुरक्षा जैसे पहलुओं पर विस्तृत समीक्षा की है। कलेक्टर ने सड़कों पर आवारा पशुओं के नियंत्रण के लिए ‘काऊ केचर’ तैनात करने और स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस व जरूरी दवाइयों के साथ अलर्ट रहने को कहा है।

आधी रात का ऐतिहासिक फैसला: देश में लागू हुआ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’, 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुआ कानून
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:00 बजे जशपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 12:15 बजे से वे रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 1:35 बजे सर्किट हाउस में पटेल कल्याण संघ के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात वे नवनिर्मित ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण कर ग्राम-कोमड़ो के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 3:45 बजे आगडीह एयरस्ट्रिप से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित “छत्तीसगढ़ डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग 2026” में शिरकत करेंगे।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: 20 अप्रैल से बंद हो सकते हैं स्कूल, सरकार जल्द करेगी छुट्टियों का ऐलान

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version