पेश होगा आम बजट 2026-27: विकास, रोजगार और राजकोषीय संतुलन पर रहेगा फोकस
नई दिल्ली: आज 1 फरवरी की सुबह देश के लिए एक नई आर्थिक इबारत लिखने जा रही है। जब पूरा हिंदुस्तान रविवार की छुट्टी मना रहा है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद की चौखट पर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं जो आज से पहले किसी ने नहीं बनाया। सुबह 11 बजे जैसे ही वित्त मंत्री अपना ‘बजट ब्रीफकेस’ (डिजिटल टैबलेट) खोलेंगी, भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार किसी रविवार को देश का लेखा-जोखा पेश होगा।
आसमान के ‘फाइटर जेट’ की घर वापसी: उदंती सीतानदी में पेरेग्रीन फाल्कन की मौजूदगी ने संरक्षण नीतियों पर लगाई मुहर
परंपरा भी बदलेगी, रिकॉर्ड भी बनेगा
यह सिर्फ एक बजट नहीं, बल्कि निर्मला सीतारमण के अटूट भरोसे का प्रमाण है। आज वे लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश कर मोरारजी देसाई जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को और पीछे छोड़ देंगी। मोदी सरकार 3.0 का यह दूसरा पूर्ण बजट न केवल आने वाले साल का खर्च बताएगा, बल्कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प की रफ्तार भी तय करेगा।
पेश होगा आम बजट 2026-27: विकास, रोजगार और राजकोषीय संतुलन पर रहेगा फोकस
बाजार बंद, लेकिन धड़कनें तेज
यूं तो आज संडे होने के कारण शेयर बाजार में छुट्टी है, लेकिन निवेशकों से लेकर आम आदमी तक, सबकी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। मिडिल क्लास की नजरें ‘इनकम टैक्स’ की स्लैब पर टिकी हैं, तो युवा और किसान नई योजनाओं की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सरकार के लिए चुनौती है कि वह विकास की गति को बरकरार रखते हुए महंगाई पर लगाम कसे।
रमजान 2026: पाक महीने की शुरुआत कब, क्यों है खास और रोज़ा रखने का क्या है महत्व
हर स्क्रीन पर सिर्फ ‘बजट’
संसद के गलियारों से निकलने वाली एक-एक घोषणा को आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं। बजट का सीधा प्रसारण संसद टीवी (Sansad TV) और दूरदर्शन पर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। साथ ही, तकनीक के दौर में भारत सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी पल-पल की कवरेज उपलब्ध रहेगी।

