छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर खुद को ‘डॉन’ साबित करने की होड़ बढ़ती जा रही है। युवक ही नहीं, युवतियां भी हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही हैं। इन वीडियो में खुलेआम गाली-गलौज, चाकू मारने की धमकी और आपराधिक अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इन वीडियो में कई युवक-युवतियां चाकू और अन्य हथियार लहराते हुए खुद को दबंग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लोगों को धमकियां भी दी जा रही हैं, जिससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे वीडियो पर लगातार नजर रखी जा रही है। हथियारों का प्रदर्शन, धमकी देने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा न दें और संदिग्ध वीडियो की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स पाने की होड़ में कुछ युवा अपराधी छवि पेश कर रहे हैं, जो समाज और कानून-व्यवस्था दोनों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version