बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर लॉरेंस गैंग की ओर से ₹20 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। धमकी एक करीब 90 सेकंड लंबे ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई, जिसमें कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को यह ऑडियो क्लिप मिला, जिसे तुरंत पुलिस को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के करीबी सहयोगी शुभम लोणकर की बताई जा रही है। शुभम लोणकर 2024 में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में वांटेड है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, जुहू पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, ऑडियो क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि उसकी सत्यता की पुष्टि की जा सके।

गौरतलब है कि चार महीने पहले भी रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई थी। अब मिली नई धमकी के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है और मामले की गहन जांच जारी है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version