रायपुर:
छत्तीसगढ़ विधानसभा के जुलाई 2026 सत्र के लिए सोमवार, 13 जुलाई 2026 (आषाढ़ 22, 1948) की दैनिक कार्य सूची जारी कर दी गई है। सुबह 11:00 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में सदन की शुरुआत निधन के उल्लेख से होगी, जिसके बाद विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रतिवेदन पटल पर रखे जाएंगे और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जरिए जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा।
सचिवालय द्वारा जारी कार्य सूची के अनुसार, सदन की कार्यवाही इस प्रकार संचालित होगी:
पद्म विभूषण तीजन बाई को दी जाएगी श्रद्धांजलि
सदन की कार्यवाही की शुरुआत में निधन का उल्लेख किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई के निधन पर सदन में गहरा शोक व्यक्त किया जाएगा और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
बस्तर यूनिवर्सिटी में 85% से ज्यादा पद खाली; यूजीसी मानकों के मुकाबले 29 नियमित शिक्षकों के भरोसे चल रही कक्षाएं पटल पर रखे जाएंगे कई महत्वपूर्ण वार्षिक प्रतिवेदन
मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा विभिन्न आयोगों और अधिनियमों के तहत वार्षिक रिपोर्ट और लेखा प्रतिवेदन सदन के पटल पर प्रस्तुत किए जाएंगे:
-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन (2024-25), विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक लेखा प्रतिवेदन (2024-2025) और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अधिसूचनाएं पटल पर रखेंगे।
-
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा: ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025’ की धारा के तहत मनरेगा (MGNREGA) से जुड़ी महत्वपूर्ण अधिसूचना पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
-
वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री ओ.पी. चौधरी: कंपनी अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क (एक सरकारी उद्यम) की वार्षिक रिपोर्ट (2024-25) पटल पर रखेंगे।
लोहरदगा-धरमजयगढ़ रेल लाइन सर्वे और डीपीआर का काम तेज
इसके साथ ही, फरवरी-मार्च 2026 सत्र के प्रश्नों के अपूर्ण उत्तरों के पूर्ण उत्तरों का संकलन और नियम 267-क के अधीन सदन में पढ़ी गई सूचनाओं व उनके उत्तरों का संकलन भी पटल पर प्रस्तुत किया जाएगा। सदन में राज्यपाल द्वारा लौटाए गए विधेयकों और राष्ट्रपति/राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की सूचना भी दी जाएगी, जिसके बाद सभापति तालिका की घोषणा होगी।
ध्यानाकर्षण: पुरातात्विक लापरवाही और जांजगीर अस्पताल का मुद्दा गूंजेगा
नियम 138 (1) के अधीन दो महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जरिए विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य मंत्रियों का ध्यान आकर्षित करेंगे:
-
पुरातात्विक वस्तुओं का संरक्षण: सर्वश्री अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह प्रदेश में पुरातात्विक वस्तुओं के संरक्षण एवं संवर्धन में हो रही लापरवाही को लेकर संस्कृति मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।
-
परिवार नियोजन राशि में अनियमितता: श्री ब्यास कश्यप जिला चिकित्सालय जांजगीर में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में हुई कथित अनियमितता के मामले पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का ध्यान खींचेंगे।
विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित इस कार्य सूची के सामने आने के बाद स्पष्ट है कि 13 जुलाई को सदन में चर्चा और जनहित के मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।


