भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज नेताओं को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है:
महासमुंद से सांसद रूपकुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे राष्ट्रीय स्तर पर महिला संगठनात्मक गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी।
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक महस्के को भाजपा का राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है, जो पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों की कमान संभालेंगे।
:छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दोनों नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं इन नियुक्तियों को छत्तीसगढ़ के बढ़ते राजनीतिक व संगठनात्मक प्रभाव और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के प्रतिनिधित्व की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।


