नए आपराधिक कानूनों के अमल में तेजी लाएं: गृह मंत्री विजय शर्मा ने दिए निर्देश, FIR से चार्जशीट तक पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

रायपुर:

Press Release Page | Press Information Bureau

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस प्रवास के दौरान विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, प्रेस वार्ताएं तथा अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के बैकलॉग पदों पर भर्ती जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। दौरे के समापन पर केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी सौजन्य भेंट करेंगे।

रायपुर-धनबाद एक्सप्रेसवे से सफर होगा आसान: 7 घंटे में रांची और 9 घंटे में धनबाद, NHAI ने तेज की काम की रफ्तार

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम: रायपुर से बिलासपुर तक

  • सुबह 8:15 बजे (रायपुर आगमन): केंद्रीय राज्य मंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (माना) पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे।

  • समीक्षा बैठक व बैकलॉग पदों पर चर्चा: स्टेट गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी। इसके साथ ही रायपुर नगर निगम में SC/ST वर्ग के बैकलॉग पदों पर रुकी नियुक्तियों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

  • सुबह 10:45 बजे (रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस): वे रायपुर में मीडिया से मुखातिब होंगे और केंद्र सरकार की विभिन्न प्राथमिकताओं व सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।                           मंत्रिपरिषद की बैठक 09 सितम्बर को

  • दोपहर (बिलासपुर रवानगी): रायपुर के कार्यक्रमों के बाद वे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • शाम 4:30 बजे (बिलासपुर कार्यक्रम): बिलासपुर पहुंचकर वे मीडिया से बातचीत (प्रेस कॉन्फ्रेंस) करेंगे। इसके बाद वे वहां आयोजित ‘गौरव सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

अपने तय कार्यक्रमों के बाद रामदास आठवले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे। इस बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में सामाजिक न्याय, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण के क्षेत्र में चल रहे कार्यों तथा केंद्र पोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गहन चर्चा होगी।

छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी: 26 जिलों में होगी नियुक्ति

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version