जशपुर
कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में‌ संचालित यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संकल्प शिक्षण संस्थान में आयोजित हो रहा है। डी ई ओ पी के भटनागर के निर्देश पर आयोजित इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में आज बगीचा विकासखंड के 156 प्राथमिक प्रधान पाठक सम्मिलित हुए। उपचारात्मक शिक्षण इस उन्मुखीकरण में सम्मिलित है। इस प्रशिक्षण में जिले के चुने हुए मास्टर ट्रेनर के अलावा यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता भी प्रधान पाठक को प्रशिक्षित कर रहे है। प्राचार्य विनोद गुप्ता के द्वारा बताया कि समय के साथ सभी शिक्षकों को अपडेट होने की आवश्यकता है । उन्होंने शिक्षकों को चार चुनौतीयां भी दी गई है। पहली चुनौती है, वर्ष के अंत तक अर्थात जनवरी या फरवरी तक विद्यालय के प्रत्येक छात्र निर्धारित न्यूनतम अधिगम स्तर प्राप्त कर ले। दूसरी चुनौती है ,कि विद्यालय का प्रत्येक बच्चा परीक्षा में न्यूनतम 60% तक अंक हासिल करे। तीसरी चुनौती है ,अभ्यास पुस्तक में दिए गए प्रोजेक्ट वर्क के अलावा हर बच्चे को दो -दो प्रोजेक्ट वर्क दें। चौथी चुनौती है, कक्षा 5 वीं का हर बच्चा वार्षिक परीक्षा में 80% अंक आवे।। उनके अनुसार आजकल शासकीय शालाओं के विश्वास को हमें बनाएं रखने और अपने विद्यालय के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना होगा। इस प्रशिक्षण में विनोबा एप के जिला कोऑर्डिनेटर सोमनाथ साहू के द्वारा भी विनोबा एप का कैसे उपयोग करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रथम फाउंडेशन और अजीम प्रेम जी फाउंडेशन द्वारा भी शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया गया। यशस्वी जशपुर के प्रशिक्षक संजय दास ने बताया कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में बच्चों की बुद्धि एवं कौशल की परीक्षा ली जाती है । इसलिए नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों में 21 वीं सदी के कौशल विकसित करने की आवश्यकता है अन्यथा हमारे बच्चे भविष्य में अनुपयोगी हो जाएंगे। सीमा गुप्ता के द्वारा भी शिक्षकों को शालाओं में बेहतर कार्य करने हेतु मार्गदर्शन देने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के चुने हुए,मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार अंबष्ट , मुकेश कुमार, मीना सिन्हा, देवकी प्रधान,अर्चना यादव के द्वारा प्रधान पाठकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मीना सिन्हा के द्वारा स्कूल रेडिनस के बारे में बताया कि बच्चे जब स्कूल आते हैं तो उनको भय मुक्त वातावरण देना है यूट्यूब,खेल और गतिविधि के माध्यम से शिक्षा देना है और अर्चना यादव ने भी स्कूल रेडिनस की अंग्रेजी में गतिविधि कराई । मनोज अंबष्ट के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक और उत्कृष्ट शाला कैसे बनाया जाए उस पर विस्तृत जानकारी दी गई। देवकी प्रधान के द्वारा जादुई पिटारा पर खिलौने कार्ड, पपेट , गोली और गतिविधि करा कर जादुई पिटारा के बारे में बताया, मुकेश कुमार ने विभिन्न भाषाओं को जोड़ते हुए शाला का संचालन कैसे करेंगे उस विषय पर बात की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा और अवनीश पांडेय मुख्य रूप से शामिल रहे। इस प्रशिक्षण में सभी प्रधान पाठकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version