भारत में 7–8 सितंबर 2025 की रात लोग एक दुर्लभ खगोलीय नजारा देख पाएंगे। इस दिन पूर्ण चंद्रग्रहण (ब्लड मून) होगा। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक चंद्रग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर रात 9:58 बजे होगी। रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक चाँद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में रहेगा। इस दौरान चाँद का रंग लाल दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है।

Raipur News : AIIMS से फरार हत्या का आरोपी करण पोर्ते ट्रेन से गिरफ्तार, RPF ने दबोचा

वैज्ञानिक कारणों के अनुसार जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो नीली रोशनी बिखर जाती है और लाल रोशनी चंद्रमा तक पहुँचती है। यही वजह है कि चाँद लाल दिखाई देता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण से पहले सुतक काल शुरू हो जाता है। इस बार यह दोपहर लगभग 12:57 बजे से ग्रहण समाप्त होने तक रहेगा। परंपरा के अनुसार इस दौरान पूजा-पाठ और भोजन बनाने से परहेज किया जाता है।

Flood in Chhattisgarh: दंतेवाड़ा बाढ़ पीड़ितों के लिए MP सरकार ने दी 5 करोड़ की आर्थिक मदद

भारत के सभी बड़े शहरों में यह ग्रहण साफ दिखाई देगा। लोग इसे नंगी आंखों से भी देख सकते हैं। कैमरे से तस्वीर लेने के लिए ट्राइपॉड और स्लो शटर स्पीड का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यह चंद्रग्रहण न सिर्फ खगोलशास्त्रियों और तस्वीर-प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।   ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version