करवा चौथ कब है? इस साल सुहागन महिलाएं उलझन में हैं, क्योंकि पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर शाम 7:38 बजे तक रहेगी। ऐसे में बड़ा सवाल है कि व्रत किस दिन रखा जाए – 9 अक्टूबर को या 10 अक्टूबर को? चलिए जानते हैं पंचांग और ज्योतिषीय गणना के आधार पर करवा चौथ का सही निर्णय।
बस्तर दशहरा में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह आज 65 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे 606.94 करोड़
पंचांग के अनुसार करवा चौथ की सही तिथि
करवा चौथ के व्रत में चंद्रोदयव्यापिनी चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। यानी जब चतुर्थी तिथि में चांद निकलता है।
- 9 अक्टूबर को चतुर्थी तिथि देर रात शुरू होगी, लेकिन उस दिन चंद्रोदय तृतीया तिथि में शाम 7:22 बजे ही हो जाएगा।
- 10 अक्टूबर को चतुर्थी सूर्योदय के साथ मिलेगी, पर उस दिन चांद चतुर्थी तिथि के बाद उदित होगा।
ऐसे में उदयातिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को ही रखा जाएगा। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा।
महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर: Udyam Sakhi Portal से मिलेगी खुद का बिज़नेस शुरू करने की राह
पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
करवा चौथ के दिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती (गौरी) और गणेश जी की पूजा करती हैं।
- पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक।
- चंद्रोदय (Moonrise) समय: लगभग रात 8:11 बजे।
- लाभ-उन्नति मुहूर्त: रात 9:02 से 10:35 बजे तक रहेगा।
15 अक्टूबर तक अनिवार्य है राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी
यह दिन पति-पत्नी के प्रेम और दीर्घायु के लिए समर्पित है, इसलिए इसे सबसे शुभ व्रतों में गिना जाता है। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।

