नए साल 2026 का आगाज हो चुका है और इसके साथ ही लोगों में आने वाले त्योहारों को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 की शुरुआत 1 जनवरी को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और कृतिका नक्षत्र में हो रही है। वर्ष के पहले दिन कई शुभ योगों का संयोग भी बन रहा है, जिससे नया साल धार्मिक दृष्टि से खास माना जा रहा है।
साल 2026 की शुरुआत जनवरी माह में मकर संक्रांति से होगी। 14 जनवरी को यह पर्व मनाया जाएगा। इसके बाद 23 जनवरी, शुक्रवार को बसंत पंचमी का त्योहार आएगा। फरवरी में 15 तारीख को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। रंगों का पर्व होली इस साल 4 मार्च 2026 को पड़ेगा, जबकि 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी और 26 मार्च को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।
असम में 5.1 तीव्रता का भूकंप धरती हिली मेघालय और अरुणाचल प्रदेश तक महसूस हुए झटके
अप्रैल माह में 14 तारीख को बैसाखी और 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का शुभ पर्व रहेगा। जुलाई में 16 तारीख को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी और 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी।
अगस्त का महीना भी त्योहारों से भरा रहेगा। 15 अगस्त को हरियाली तीज, 17 अगस्त को नाग पंचमी, 26 अगस्त को ओणम और 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त को कजरी तीज आएगी।
कफ सिरप कांड के बाद दवा लाइसेंस नियम सख्त, परिसर की जीपीएस जियो-टैगिंग अनिवार्य
सितंबर में 4 तारीख को जन्माष्टमी, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज तथा 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी। अक्टूबर में 11 तारीख से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी, 20 अक्टूबर को दशहरा और 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।
नवंबर 2026 में दिवाली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। दिवाली का त्योहार इस साल पांच दिनों तक चलेगा। 6 नवंबर को धनतेरस, 8 नवंबर को दिवाली और नरक चतुर्दशी, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर को भाई दूज और 15 नवंबर को छठ पूजा का महापर्व मनाया जाएगा।
साल 2026 के प्रमुख त्योहार एक नजर में
13 जनवरी – लोहड़ी
14 जनवरी – मकर संक्रांति/पोंगल
23 जनवरी – बसंत पंचमी
15 फरवरी – महाशिवरात्रि
4 मार्च – होली
19 मार्च – चैत्र नवरात्रि
26 मार्च – राम नवमी
19 अप्रैल – अक्षय तृतीया
28 अगस्त – रक्षाबंधन
4 सितंबर – जन्माष्टमी
14 सितंबर – गणेश चतुर्थी
11 अक्टूबर – शारदीय नवरात्रि
20 अक्टूबर – दशहरा
29 अक्टूबर – करवा चौथ
6 नवंबर – धनतेरस
8 नवंबर – दिवाली
15 नवंबर – छठ पूजा
इस तरह साल 2026 में पूरे वर्ष पर्व और त्योहारों की रौनक बनी रहेगी, जो लोगों के जीवन में उत्साह, आस्था और उल्लास भरने का काम करेगी।
CG NOW :लोकल से ग्लोबल तक का सफर: डिजिटल मीडिया में ऐतिहासिक छलांग: 1.9 करोड़ इंटरैक्शन के साथ भरोसे का नया मानक


