बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के बयान को लेकर चर्चा में हैं। गोविंदा के अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आने के बाद सुनीता ने उनके रिश्ते और साथ घूमने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सुनीता ने कहा कि गोविंदा को अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ इस तरह घूमने पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कोमल के पहनावे को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि अगर किसी का ‘शुगर डैडी’ इतना अमीर है तो कम से कम कपड़े भी अच्छे होने चाहिए।

 

 

 

गोविंदा के साथ दूसरी बार दिखीं कोमल

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार को हाल ही में एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। इससे पहले भी दोनों के साथ नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

सुनीता ने कहा कि अगर किसी फिल्म का प्रमोशन करना है तो पहले फिल्म बननी चाहिए। बिना फिल्म रिलीज हुए इस तरह का प्रमोशन करना उन्हें गलत लगता है। उन्होंने पूरे मामले को ‘घटिया सोच’ तक करार दिया।

गोविंदा कोमल को कर रहे हैं लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा करीब सात साल बाद बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रहे हैं और अपने प्रोडक्शन की फिल्म ‘रूपा’ से कोमल रानी स्वर्णकार को लॉन्च कर रहे हैं। जुलाई में फिल्म से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने कोमल का मीडिया से परिचय कराया था और उनकी तारीफ भी की थी।

कोमल के गोविंदा की एक अन्य फिल्म ‘दुनियादारी’ में भी नजर आने की चर्चा है।

अफेयर की खबरों पर गोविंदा ने दिया जवाब

सुनीता आहूजा पहले भी गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर बयान दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि जवानी में गलतियां हो सकती हैं, लेकिन 63 साल की उम्र में इस तरह की खबरें सुनना उन्हें ठीक नहीं लगता।

वहीं, गोविंदा ने इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुनीता उन्हें बहुत प्यार से गाली देती हैं और वह उनके हाथ से खाना भी खाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रिश्तों में दूरी बनाने के लिए आरोप लगाना जरूरी नहीं है।

गोविंदा ने इशारा किया कि सुनीता की तारीफ और आलोचना दोनों में उन्हें प्यार नजर आता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सफलता हासिल करने के लिए अपने ही लोगों की बुराई करना जरूरी है।

फिलहाल गोविंदा और सुनीता आहूजा के बयानों के बाद गोविंदा-कोमल रानी स्वर्णकार की बॉन्डिंग और अफेयर की चर्चाएं एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version