जशपुर नगर।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कोतबा में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले की नौ मेधावी बालिकाओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव के हाथों पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

कोतबा में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की ओर से बालिकाओं के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें कक्षा दसवीं और बारहवीं में मेरिट में आने वाली बालिकाओं को ₹5000 और ₹3000 की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने संस्थान के व्याख्याता राजेंद्र प्रेमी के साथ बालिकाओं को कार्यक्रम में उपस्थित कराने के लिए भेजा था। सम्मानित होने वाली बालिकाओं में संकल्प जशपुर से पूर्णिमा पैंकरा, हर्षिता सिंह, पूजा चौहान, संकल्प पत्थलगांव से संजना पैंकरा, सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर से अनुष्का सिंह, ईशा सहारे, निशिता थवाइट , प्रयास जशपुर से स्तुति पांडेय, डीपीएस जशपुर से निशा एक्का रहे हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version