जशपुर: युवा कांग्रेस जशपुर विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हो रही मतगणना में शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रियांशु केशरी अपने प्रतिद्वंद्वियों से लगभग 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं
मुकाबला हुआ दिलचस्प
मतगणना के इन शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक सरगर्मी को काफी बढ़ा दिया है। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होता जा रहा है।
समर्थकों में जश्न का माहौल
प्रियांशु केशरी की इस शुरुआती बढ़त की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता जश्न की तैयारी में जुट गए हैं।
“रुझानों में बढ़त, समर्थकों में जोश—अब सभी की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हुई हैं!”


