जशपुर

जशपुर क्षेत्र में 15 विभिन्न सड़कों का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जिलें में मजबूत अधोसंरचना निर्माण के लिए विकास कार्यों की लगातार मिल रही स्वीकृति

प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में IIT की तर्ज पर खुलेंगे प्रौद्योगिकी संस्थान, पहले चरण में रायपुर, बस्तर, कबीरधाम और जशपुर में होगी स्थापना, *स्‍कूलों में 18 बोली-भाषा में होगी पढ़ाई,पहले चरण में छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, हल्बी अन्‍य बोली में किताब लेखन शुरू* *छत्‍तीसगढ़ के 211 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में किया जाएगा विकसित* *उच्च शिक्षा कोर्स को रोजगारमूलक बनाने के लिए उच्च शिक्षा मिशन का गठन*

जशपुरनगर 17 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में एक मजबूत अधोसंरचना निर्माण के लिए सड़कें, पुल-पुलिया के साथ ही स्कूल, छात्रावास सहित अन्य शासकीय भवनों के निर्माण आदि के लिए राज्य शासन द्वारा लगातार स्वीकृति दी जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर ही जशपुर क्षेत्र के लिए 15 विभिन्न सड़कों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ सर्व शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा…. युक्तियुक्तकरण स्थगित कर पहले पदोन्नति और स्थानांतरण की रखी मांग… मुख्यमंत्री के नाम पर विधायकों को सौंपा ज्ञापन…..
लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर क्षेत्र में भुड़केला से लवानदी तक पहुचं मार्ग लंबाई 2.10 किमी निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 38 लाख 77 हजार रूपए, बालाछापर-आरा-सकरडेगा मार्ग से छोटा बनई पहुंच मार्ग लंबाई 2.40 किमी निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 57 लाख 84 हजार रूपए, बघियाकानी से शिवमंदिर तक मार्ग लंबाई 0.60 किमी निर्माण कार्य हेतु 87 लाख 21 हजार रूपए, ठेठेटांगर से बरंगजोर मार्ग लंबाई 1.18 किमी निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 44 लाख 89 हजार रूपए, एस.एच.17 15/10 से घुईडांड मार्ग लम्बाई 1.70 किमी निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ 93 लाख 06 हजार रूपए, गड़ाकटा दुलदुला मार्ग के किमी 10/4 से ग्राम रजौटी पहुंच मार्ग लंबाई 1.68 किमी. निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 87 लाख 33 हजार रूपए, कंदाडोड़हा से घुमरा पहुंच मार्ग लंबाई 0.80 किमी निर्माण कार्य हेतु 78 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी तरह मयाली रिसोर्ट से देवबोरा बस्ती पहुंच मार्ग लंबाई 1.26 किमी निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 27 लाख 41 हजार, बालाछापर-आरा-सकरडेगा मार्ग से कारीताला पहुंच मार्ग लंबाई 2.00 किमी निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 25 लाख 71 हजार रूपए, खरवाटोली से बांधाटोली पहुंच मार्ग लंबाई 2.00 किमी निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 33 लाख 99 हजार रूपए, बेलसोंगा से रनपुर पहुंच मार्ग लंबाई 1.38 किमी निर्माण हेतु 01 करोड़ 70 लाख 95 हजार रूपए, मुख्यमार्ग सिंगीबहार से रघराटोली मार्ग लंबाई 1.12 किमी निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ 88 लाख 36 हजार रूपए, डिपाटोली ( सिंगीबहार) से धवईटोली तक पहुंच मार्ग लंबाई 1.36 किमी निर्माण हेतु 02 करोड़ 03 लाख 95 हजार रूपए, बहराखैर से जुड़वाईन पहुंच मार्ग लंबाई 1.63 किमी निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 29 लाख 96 हजार रूपए एवं जशपुर के एन.एच. 73 खड़सा से कोमड़ो तक पहुंच मार्ग लंबाई 1.94 किमी निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 45 लाख 68 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

Ranchi One Way (1)
Raipur 10- (2)
previous arrow
next arrow

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page