रायपुर:
छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जल्द ही सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। राज्य सरकार ने ‘उत्कृष्ट खिलाड़ी’ योजना के तहत चयनित इन खिलाड़ियों के नामों का आधिकारिक प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में कर दिया है।
सालों का इंतजार हुआ खत्म
अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले इन 156 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के लिए कई वर्षों तक लंबा इंतजार करना पड़ा था। राजपत्र में नाम प्रकाशित होने के साथ ही अब विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण तेजी से शुरू हो सकेंगे, जिससे इन खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।




