बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सितंबर के अंत से अक्टूबर मध्य तक परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के चलते छत्तीसगढ़ होकर गुजरने वाली 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है। यह प्रभाव 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इसके अलावा पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को कुछ तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि गीतांजलि एक्सप्रेस को दो घंटे री-शेड्यूल किया गया है।

रेलवे के अनुसार चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला रेलखंड के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग का कार्य किया जाना है। इस दौरान अलग-अलग चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार की ओर आने-जाने वाले रेल यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस, हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस और आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस शामिल हैं।

18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस भी इन्हीं तिथियों में निरस्त रहेगी, जबकि 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर तथा 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर और 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल 1 अक्टूबर को नहीं चलेगी।

18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर तथा 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर और 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर तथा 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी 1 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।

उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इन तिथियों में ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश की ओर संचालित होगी।

गीतांजलि एक्सप्रेस दो घंटे री-शेड्यूल

12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से हावड़ा से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति जरूर जांच लें।

रेल प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि एनआई कार्य के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए स्टेशन रवाना होने से पहले एनटीईएस के माध्यम से ट्रेन का लाइव स्टेटस जांचें या 139 हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त करें।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version