छत्तीसगढ़ में रचा गया इतिहास: एक साथ 6,412 जोड़ों का विवाह, बना ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’

जशपुर नगर के पुरना नगर स्थित तुरीटोंगरी में मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमित्रा भगत और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि अक्टूबर 2025 में मिली वह अज्ञात लाश महावीर राम भगत की थी, जिसकी हत्या उसकी अपनी पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते की थी।

मध्य भारत में शुद्ध पानी की ‘जंग’: लैब नेटवर्क में छत्तीसगढ़ की ऊंची छलांग, ओडिशा और झारखंड को पीछे छोड़ा

इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में DNA टेस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके माध्यम से बुरी तरह जल चुके शव की पहचान सुनिश्चित हो सकी। मृतक की पहचान होने के बाद जब पुलिस ने उसकी पत्नी सुमित्रा भगत से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने पति की शराब पीने की आदत और आए दिन होने वाली मारपीट से तंग आ चुकी थी।

जन्मदिन विशेष : सादगी, विनम्रता और सेवा के नए मानक गढ़ते यशस्वी जशपुर के ‘जन-कलेक्टर’ IAS रोहित व्यास

घटना के दिन जब विवाद बढ़ा, तो आरोपी पत्नी ने आवेश में आकर गैंती से वार कर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य अपराध को छुपाने के लिए उसने अपनी दो नाबालिग बेटियों और पड़ोस के एक नाबालिग बालक की मदद ली। इन चारों ने मिलकर साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी ताकि मृतक की पहचान न हो सके।

सुपोषण की नई इबारत: बस्तर-सरगुजा के आंगन से शुरू हुआ स्वस्थ छत्तीसगढ़ का महा-अभियान

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छोटी गैंती, पेट्रोल लाने में इस्तेमाल की गई जरकीन और टॉर्च को बरामद कर लिया है। डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गठित सात सदस्यीय टीम की सक्रियता से इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश हुआ, जिसके बाद मुख्य आरोपिया को न्यायिक रिमांड पर जेल और नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।

भक्ति के रंग में रंगा जशपुर: श्रीमद भागवत कथा में संपन्न हुई श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह लीला, उमड़ा जनसैलाब

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version