सुपोषण की नई इबारत: बस्तर-सरगुजा के आंगन से शुरू हुआ स्वस्थ छत्तीसगढ़ का महा-अभियान
रायपुर/अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के शिमला और ‘छोटा तिब्बत’ के नाम से मशहूर खूबसूरत पर्यटन स्थल मैनपाट एक बार फिर उत्सव के रंग में सराबोर होने के लिए तैयार है। आगामी 13 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रोपाखार जलाशय के सुरम्य तट पर तीन दिवसीय ‘मैनपाट महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे।
झरनों के जिला में ‘शुद्धता’ की क्रांति: जशपुर की पहाड़ियों से घर की टोटी तक अब लैब का सख्त पहरा!
13 से 15 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
शुभारंभ के दिन जहाँ भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी और छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी अपनी प्रस्तुतियों से जोश भरेंगे, वहीं ओडिशा का पारंपरिक छऊ नृत्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। महोत्सव की दूसरी शाम लोक गायिका अलका चंद्राकर और इंडियन आइडल फेम वैशाली रायकवार के सुरीले तरानों के नाम रहेगी। उत्सव का समापन 15 फरवरी को बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर के धमाकेदार प्रदर्शन के साथ होगा, जिसमें रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और गायक आयुष नामदेव भी सुरों का जादू बिखेरेंगे।
सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि रोमांच के शौकीनों के लिए भी मैनपाट इस बार बहुत कुछ खास लेकर आ रहा है। पर्यटकों के लिए यहाँ बोटिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ-साथ पारंपरिक दंगल का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा, शासन की विकास प्रदर्शनी में स्थानीय तिब्बती हस्तशिल्प और खास तौर पर ‘टाऊ’ जैसे स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। फूड ज़ोन में सैलानी सरगुजा के पारंपरिक स्वादों का लुत्फ उठा सकेंगे।
समुद्र तल से 3,781 फीट की ऊँचाई पर स्थित मैनपाट अपने भूगर्भीय आश्चर्यों के लिए जाना जाता है। यहाँ ‘जलजली’ की हिलती हुई धरती और ‘उल्टा पानी’ का रहस्यमयी बहाव हर किसी को अचंभित कर देता है। टाइगर पॉइंट, मछली पॉइंट और थाकपो शेडुप्लिंग मठ जैसे दर्शनीय स्थलों के बीच आयोजित यह महोत्सव पर्यटकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनने जा रहा है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग और सुविधाओं के लिए चाक-चौबंद इंतज़ाम किए हैं, ताकि ‘छत्तीसगढ़ के शिमला’ में आने वाला हर मेहमान इस उत्सव की सुखद यादें लेकर लौटे।
चुनौतियों के पाले में तपकर निखरा जशपुर का ‘लाल हीरा’, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

