चलो मैनपाट: प्रकृति, एडवेंचर और संस्कृति के अद्भुत संगम : 13 फरवरी से मैनपाट महोत्सव का भव्य आगाज़, बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों से सजेगी शाम

जशपुर। जिला मुख्यालय के करीब स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल किनकेल घाटी मंगलवार की शाम चीख-पुकार से दहल उठी। पिकनिक मनाकर घर लौट रहे पांच युवकों के लिए तेज रफ्तार काल बन गई। दो हाई-स्पीड बाइकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में रचा गया इतिहास: एक साथ 6,412 जोड़ों का विवाह, बना ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’

हादसे का मंजर: घाटी में बिखरा खून और खुशियां

​मिली जानकारी के अनुसार, पांचों युवक मंगलवार को किनकेल घाटी में पिकनिक मनाने गए थे। शाम को लौटते वक्त जशपुर शहर से महज 3-4 किलोमीटर पहले रफ़्तार के जुनून ने संतुलन बिगाड़ दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। स्थानीय राहगीरों ने तत्काल मोर्चा संभाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

मनरेगा कर्मियों की मांगें अनसुनी, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान छत्तीसगढ़ में वीबी–जी राम जी का भविष्य भी अधर में

दो की मौत, तीन रांची रेफर

​जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन अन्य युवकों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मृतकों और घायलों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

“CGBSE फीस वृद्धि: नामांकन से लेकर परीक्षा शुल्क तक सब हुआ महंगा, जानिए अब कितना ढीला करना होगा बटुआ।”

खतरनाक मोड़ और रफ़्तार का कॉम्बिनेशन

​किनकेल घाटी अपने सुंदर दृश्यों के लिए जानी जाती है, लेकिन इसके घुमावदार मोड़ अक्सर तेज रफ्तार वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित होते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

झरनों के जिला में ‘शुद्धता’ की क्रांति: जशपुर की पहाड़ियों से घर की टोटी तक अब लैब का सख्त पहरा!

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version