रायपुर। युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उनके कौशल को उद्योगों की वर्तमान मांग के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY 4.0) के तहत जशपुर जिले के 540 युवाओं को निःशुल्क शॉर्ट-टर्म (अल्पकालिक) प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित इस योजना के तहत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
चार प्रमुख जॉब रोल्स में उपलब्ध हैं 540 सीटें
जशपुर जिले में उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की मांग को देखते हुए चार विशिष्ट श्रेणियों में सीटें आवंटित की गई हैं:
-
जल वितरक संचालक (Jal Vitrak Sanchalak): 180 सीटें
-
सहायक इलेक्ट्रीशियन (Assistant Electrician): 120 सीटें
-
जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (General Duty Assistant – GDA): 120 सीटें
-
सुरक्षा सुपरवाइजर (Security Supervisor): 120 सीटें
अनुभवी एवं कार्यरत अभ्यर्थियों को मिलेगी प्राथमिकता
योजना के तहत संबंधित कार्यक्षेत्रों में पूर्व से कार्यरत या व्यावहारिक अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी:
-
असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन: इलेक्ट्रीशियन कार्य में संलग्न युवा।
-
जनरल ड्यूटी असिस्टेंट: विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत GDA कर्मी।
-
सिक्योरिटी सुपरवाइजर: सुरक्षा (सिक्योरिटी) क्षेत्र से जुड़े गार्ड व युवा।
-
जल वितरक संचालक: पंप ऑपरेटर तथा जल वितरण से जुड़े कर्मचारी।
लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में होगा पंजीयन और काउंसलिंग
प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, जशपुर में उपस्थित होकर अपनी काउंसलिंग एवं पंजीयन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
प्रशिक्षण की अवधि, न्यूनतम योग्यता, आवश्यक दस्तावेज़ व अन्य शर्तें PMKVY 4.0 के दिशा-निर्देशों के अनुसार तय होंगी। जिला प्रशासन ने जशपुर के अधिक से अधिक युवाओं से इस निःशुल्क प्रशिक्षण योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की है।

