श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा, बगीचा में आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को समूह का 66वाँ स्थापना दिवस समारोह भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
प्रातः 6:00 बजे आश्रम परिसर से पूज्य महाप्रभु की सुसज्जित गाड़ी के साथ पूजन एवं आरती कर, “हर हर महादेव” के जयघोषों के बीच प्रभात फेरी की यात्रा प्रारंभ की गई।
यात्रा आश्रम से नगर भर्मण करते तहसील चौक से वापसी हुई, ततपश्चात पूजा अर्चना,सफ़लयोनि का पाठ, लघुगोष्टी हुई,जिसमें पूज्य सरकार के द्वारा बतलाए गए मार्ग पर प्रकाश डाला गया,इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया


