दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तिथियां घोषित
जशपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी राजनीतिक सरगर्मी के बीच युवा कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस नेता श्री अरविंद गुप्ता ने जिला महासचिव पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है।
विधानसभा जशपुर सन्ना, क्षेत्र क्रमांक 12 से ठोकी ताल
श्री अरविंद गुप्ता विधानसभा जशपुर सन्ना के क्षेत्र क्रमांक 12 से जिला महासचिव पद के प्रत्याशी बनाए गए हैं। उनके चुनाव प्रचार प्रसार के लिए जारी किए गए पोस्टर में ‘युवा शक्ति – देश की भक्ति’ और ‘सोच नई, जोश नया, विकास का है वादा’ जैसे मुख्य नारे दिए गए हैं।
पोस्टर में दिखा कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व
युवा नेता के इस प्रचार पोस्टर में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को जगह मिली है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की तस्वीरें शामिल हैं।
खुदरा बाजार में चीनी 10% सस्ती, मिलों में 25% तक गिरे दाम; केंद्र ने बढ़ाई स्टॉक लिमिट
युवाओं में उत्साह का माहौल
श्री गुप्ता की इस उम्मीदवारी से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पोस्टर पर दिए गए नारे “हम चलेंगे साथ-साथ, बनाएंगे सशक्त, समर्थ और समृद्ध भारत” और “युवा जागा है, देश आगे बढ़ेगा” के जरिए युवाओं को एकजुट करने और क्षेत्र में विकास कार्य को गति देने का संदेश दिया गया है।
इस उम्मीदवारी के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और समर्थकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।


