लूतरा शरीफ (तहसील सीपत, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़) में हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के दरबार में 68वें सालाना उर्स पाक व जश्न-ए-दस्तारे हिफ्ज का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दारुल उलूम फैजाने इंसान अली, लूतरा शरीफ के तत्वावधान में 28 सितंबर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक संपन्न होगा।

इस पांच दिवसीय आयोजन की शुरुआत 28 सितंबर 2026, सोमवार को सुबह 11:00 बजे परचम कुशाई के साथ होगी। इसी दिन दोपहर 3:00 बजे संदल चादर (दादी अम्मा) और रात 10:00 बजे ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 29 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12:40 बजे गुस्ल मजार, दोपहर 3:00 बजे शाही संदल और रात 9:00 बजे अजीमुशान जलसा (तक्रीर) होगा, जिसमें सैय्यद राशिद मक्की मियां (किरारी शरीफ) विशेष रूप से शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अगले क्रम में 30 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 3:00 बजे संदल चादर (अम्मी जान साहिबा) और रात 10:00 बजे मुंबई के मुज्तबा अजीज़ नाज़ा की महफिले सिमाअ (कव्वाली) होगी। 01 अक्टूबर 2026, जुमेरात को रात 10:00 बजे बिजनौर (उ.प्र.) के रईस अनीस साबरी साहब की महफिले कव्वाली प्रस्तुत की जाएगी। उर्स का समापन 02 अक्टूबर 2026, जुमा को कुरान ख्वानी और सुबह 11:00 बजे कुल की फातेहा व रंग की महफिल के साथ होगा, जिसकी सदारत सैय्यद महमूद अशरफ साहब किबला (किछौछा शरीफ) करेंगे।

उर्स के दौरान दरगाह शाह तख्त 3 बजे से कजर तक बंद रहेगी। इंतजामिया कमेटी द्वारा जायरीनों के लिए 24 घंटे लंगर और चाय-नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई है तथा सभी से इस मुबारक मौके पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version