उमेश कुमार प्रजापति सरगुजा:-
अंबिकापुर बतौली 17 जून को बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेदम में बुधवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी मंगेतर से मिलने जा रहा था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उसकी जिंदगी की डोर हमेशा के लिए तोड़ दी। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मोहन बोर्जे (20 वर्ष) पिता नरेश बोर्जे, निवासी केदमा गुफा, उदयपुर, दरिमा क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ मजदूरी का कार्य करता था। बुधवार शाम खाना खाने के बाद वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 सीएम 3643 से अपनी मंगेतर के घर बंदना जाने के लिए निकला था।

बताया जा रहा है कि शाम के समय जब वह ग्राम सेदम स्थित एनएच-43 पर सेदम पुल के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5090 से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सीधे ट्रक की चपेट में आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

*शादी से पहले उजड़ गए सपने*
परिजनों के अनुसार मोहन अपनी मंगेतर से मिलने जा रहा था। दोनों की शादी की तैयारियां जल्द शुरू होने वाली थीं और परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे ने सभी सपनों को चकनाचूर कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

*पुलिस कर रही जांच*
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

एक पल में छिन गई जिंदगी, मंगेतर से मिलने की चाह अधूरी रह गई और शादी से पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version