जांजगीर चम्पा
छत्तीसगढ़ स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रतियोगिता दिनांक 28 एवं 29 जून को चांपा, जिला जांजगीर चापा, सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुई।
इस प्रतियोगिता में *महर्षि विद्या मंदिर, अलोपी नगर, टाटीबंध, रायपुर* के कक्षा 8वीं के छात्र *आदित्य कुमार कौशल* ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *स्वर्ण पदक* प्राप्त किया।
आदित्य के पिता *डॉ. विजय कुमार कौशल* जी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिमगा में व्याख्याता एवं ओपन परीक्षा प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं।
उनकी माता जी *श्रीमती योगेश्वरी कौशल* जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर में अधिवक्ता हैं।
विद्यालय की प्राचार्य *श्रीमती वैशाली सेठ*, कराटे प्रशिक्षक *श्री तापस बोस*, *श्री कमलेश यादव* एवं समस्त शिक्षकगण ने आदित्य की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


